15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के दरोगा ने शीशा तोड़कर की कार की चोरी, सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Case filed against Sub Inspector for car theft इटावा में दरोगा के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा वर्तमान समय में कन्नौज में तैनात है।

2 min read
Google source verification
दरोगा पर कार चोरी का मुकदमा, फोटो सोर्स- मेटा एआई

फोटो सोर्स- मेटा एआई

Car theft, case filed against Sub Inspector: इटावा में दरोगा के खिलाफ कार चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से कार चोरी हुई थी। महिला ने अपनी कार की खोज की, लोगों से बातचीत की, लेकिन कार नहीं मिली। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज देखा। जिसमें एक व्यक्ति कार ले जाते हुए दिखाई पड़ा। जिसकी पहचान दरोगा के रूप में हुई। वर्तमान समय में वह कन्नौज में तैनात है। आरोप है कि महिला ने फोन पर बातचीत की तो उसने कार ले जाना स्वीकार किया और कहा कि 2 दिन में वापस कर देगा, लेकिन कार वापस नहीं की। महिला की शिकायत पर प्रारंभिक जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।‌

सीएचसी से कार चोरी

उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली सरिता यादव ने दरोगा राकेश पटेल के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि 7 दिसंबर 2025 को उसकी कार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में खड़ी थी। 9 जनवरी को जब वह कार लेने गई तो नहीं मिली। आसपास के लोगों से इस समय बातचीत की गई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

कन्नौज के ठठिया थाना में तैनात

सरिता यादव ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार ले जाता दिखाई पड़ा। जिसकी पहचान दरोगा राकेश पटेल के रूप में हुई, जो वर्तमान में कन्नौज के ठठिया थाना में तैनात है। बातचीत के दौरान राकेश पटेल ने स्वीकार किया कि वह कार ले गया है और 2 दिन में वापस कर देगा, लेकिन उसने कार वापस नहीं की। अब तो गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देता है। जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सरिता यादव ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

सीओ के आदेश पर मुकदमा

इस संबंध में उन्होंने क्षेत्राधिकारी भरथना को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर राकेश पटेल के खिलाफ बहुत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कन्नौज पुलिस को पत्र लिखा गया है। बताया जाता है कि इसके पहले भी दरोगा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर भरथना थाना में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।