उत्तर प्रदेश के इटावा में चार महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो रेल पटरी के बीच में बैठकर गेम खेल रही है। इसी पटरी पर एक ट्रेन भी आती दिखाई पड़ रही है। महिलाएं पूछती हैं कि तुम वीडियो बना रही हो। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ‘एक्स’ के माध्यम से @Railwaysewa ने रेल मंडल प्रबंधक एनसीआर प्रयागराज को इस संबंध में सूचित किया है। रेल मंडल प्रबंधक एनसीआर ने आरपीएफ को देखने के लिए कहा है। इसके साथ उन्होंने रेल सेवा को भी इस संबंध में जानकारी दी है।