
Weather change मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के कानपुर मंडल के जिलों में पहुंचने की संभावना है। इसका असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। आसमान में बादलों की आवाज यही बनी रहेगी। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 फरवरी को तेज गरज के साथ बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। इटावा में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को क्रॉस कर गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Published on:
11 Feb 2025 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
