
इटावा: 15 फीट लंबे अजगर को युवक ने अपने हाथ में ऐसे लपेटा जैसे रस्सी, लोगों के खड़े हुए रोंगटे
उत्तर प्रदेश के इटावा में 15 फुट के अजगर को एक युवक ने ऐसे अपने हाथ में लपेट लिया जैसे किसी ने रास्ते को लपेट हो स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पीछे से चले आ रहे एक युवक ने 15 फुट लंबे अजगर की पूछ को पकड़ा और दोनों ने जंगल में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया। इस दौरान उनके साथ ग्रामीणों का मेला चल रहा था। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के लुहन्ना गांव का है।
एक किसान खेत में बाजरा काट रहा था। उसी समय अजगर ने उस पर हमला बोल दिया। किसान किसी प्रकार अपनी जान बचा कर गांव पहुंचा और इसकी खबर ग्रामीणों को दी। अजगर निकालने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर शोर शराबा होता रहा।
घटना बीते मंगलवार की शाम की है। इस बीच ग्रामीणों ने सांप को पकड़ने के लिए उपाय खोजा। पकड़ने वालों को इसकी जानकारी दी गई। गांव का ही रहने वाला श्यामवीर तिवारी मौके पर पहुंचा और बड़ी ही हिम्मत दिखाते हुए उसने अजगर को नियंत्रित किया और उसका मुंह को पकड़ लिया। अजगर भी श्यामवीर तिवारी के दाहिने हाथ में लिपट गया। इस दौरान सैकड़ो संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। हिम्मत दिखाकर एक युवक ने लटक रहे पूछ को नियंत्रित किया। अजगर को बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। बोरे से निकलते ही अजगर जंगल में तेजी से चला गया। जिसके बाद लोग ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Published on:
01 Nov 2023 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
