4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यवस्थाएं हुई चाक-चौबंद, 10वीं व 12वीं परीक्षा केन्द्रों पर कैमरों से होगी निगरानी

12वीं की परीक्षाएं 5 और 10वीं की 12 मार्च से। प्रदेशभर के 5680, केंद्रों पर 20.58 लाख छात्र देंगे परीक्षा।

less than 1 minute read
Google source verification

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से तथा 10वीं की 12 मार्च से शुरू होंगी (12th examinations of Board of Secondary Education, Ajmer will start from March 5 and class 10th will start from March 12.)। इनके सुचारू संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल शिक्षा के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों, उत्तरपुस्तिका संग्रहण, वितरण केन्द्रों एवं चयनित परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से वेबकास्टिंग (Webcasting from cctv cameras) निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर यदि कलक्टर की ओर से अवकश परीक्षा अवधि में घोषित होता है, तो भी बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी।


परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग (Education Department, District Administration, Police Department) में समन्वय के लिए जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति का गठन प्रत्येक जिले में किया जाएगा। इसमें जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी(शैक्षिक), प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शामिल रहेंगे।