8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC ने जारी किया सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन, 15 जुलाई से करें APPLY

बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अगर आप भी इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं तो फार्म भरने की तैयारी कर लें, क्योंकि 15 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2023, 1:06 PM IST

BPSC ने जारी किया सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन, 15 जुलाई से करें APPLY

BPSC ने जारी किया सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन, 15 जुलाई से करें APPLY

बीपीएससी ने 69 वीं सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, ये एग्जाम विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित भर्ती के लिए होती है, जिसकी प्रक्रिया अगले माह शुरू हो जाएगी। इस एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेटस बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस एग्जाम के माध्यम से बिहार में करीब 235 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार लोग सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 69 वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) सहित अन्य एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस एग्जाम को वे सभी कैंडिडेट्स देते हैं, जो बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं,ये एग्जाम दो सेशन में होगी, जिसमें प्रीलिम्स और दूसरी मेन्स होगी, पहली एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, एग्जाम में लिखित परीक्षा और इंटरव्यूह रहेगा, इसी के साथ पर्सनाल्टिी टेस्ट भी किया जाएगा, प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का इंटरव्यूह लिया जाएगा। फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

235 पदों पर भर्ती 600 रुपए लगेगी फीस
बीपीएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती में कुल 235 पद भरे जाएंगे, जिसमें से 73 सीटों पर महिलाएं व 111 अन्य पदों की भर्ती होगी। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को जनरल, ओबीसी कैटेगिरी वालों को 600 रुपए फीस भरनी होगी, वहीं बिहार के एससी, एसटी और महिला और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 150 रुपए फीस देनी होगी।

बीपीएससी द्वारा आयोजित सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन चेक करने के लिए आप इस लिंक पर https://www.bpsc.bih.nic.in/ क्लिक करें, इसके बाद आप भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, सीसीई एग्जाम के लिए 15 जुलाई से 15 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकेगा।

बिहार में 1.70 लाख टीचर्स की भर्ती

बिहार में 1 लाख 70 हजार टीचर्स की भर्ती की जा रही है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक पढ़ाने वाले चयनित कैंडिडेट्स को 25 हजार रुपए प्रतिमाह और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे, वहीं कक्षा 9 से 10 तक पढ़ाने वाले टीचर्स को 31 हजार रुपए सैलरी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे, इस भर्ती के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : NTA ने जारी की CUET UG EXAM की ANSWER KEY की, 30 जून तक कर सकते आपत्ति दर्ज

इंडियन आर्मी में टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

इंडियन टीचर को ब्रिटेन के स्कूलों में पढ़ाने का ऑफर

458 पदों पर निकली आईटीबीपी में भर्ती, 27 जून से करें अप्लाई