11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी एग्जाम 2023 की एग्जाम डेट में हुआ बदलाव, यहां देखें डिटेल्स

NTA ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कुछ शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए एग्जाम की डेट्स बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पहले यह एग्जाम 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित होनी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 May 2023, 11:35 AM IST

cuet_a.jpg

CUET UG 2023 exam dates extended

CUET UG 2023 Exam Dates Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट या CUET UG 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है, जो 25, 26, 27 और 28 मई को होगी। कैंडिडेट्स इसे cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में NTA ने कहा कि, कुछ शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए एग्जाम की तारीखों को 1 और 2 जून के साथ-साथ 5 और 6 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, 7 और 8 जून को आरक्षित डेट्स के रूप में रखा गया है। बता दें कि पहले यह एग्जाम 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित होनी थी। सीयूईटी यूजी 21 मई से शुरू होगा। 21 से 24 मई के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि, सिटी इंटीमेशन स्लिप में ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुनी गई डेट्स, एग्जाम की शिफ्ट, विषय / टेस्ट पेपर और माध्यम को डिस्प्ले किया जाता है। कुछ कैंडिडेट्स ों ने सिटी इंटीमेशन स्लिप में प्रदर्शित विषयों के अलावा अन्य विषयों को चुना हो सकता है; ये बाद में जारी किए जाएंगे। इसमें कहा गया है, "जिन कैंडिडेट्स की एग्जाम अन्य डेट्स पर निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप भी बाद में जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UTSAH Portal- अब यूजीसी वेबसाइट का नाम UTSAH पोर्टल, स्टूडेंट्स को मिलेंगे ये फायदे



सीयूईटी यूजी एग्‍जाम 2023 सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर सीयूईटी रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
3. इसके बाद आपकी सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
4. अब अपनी स्लिप डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।