CUET UG Exam 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 के लिए आवेदन किए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा शहर के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कल रविवार को जारी की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपना परीक्षा शहर 14 मई से जान सकेंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2023 के शुरू होने के एक सप्ताह पहले एग्जाम सिटी स्लिप इसलिए जारी की जाएगी। ताकि उम्मीदवार आवेदन परीक्षा शहर के लिए अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें। इस बार अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम को तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। आप को बता दे CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जारी परीक्षा की डेट 21 मई से 31 मई, 2023 तक है।