30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Exam 2023: सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम जुलाई में होगी आयोजित

CBSE Compartment Exam 2023: क्लास 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। डेट शीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। इस साल 10वीं क्लास के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 13 May 2023, 2:49 PM IST

,

CBSE Compartment Exam 2023 to be held in July

CBSE Compartment Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2023 में सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। क्लास 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। डेट शीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। इस साल 10वीं क्लास के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा के तहत 1 विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दे बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा मिलने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। पूरक (supplementary) परीक्षा मुख्य परीक्षा 2023 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

बाटे दे सीबीएसई क्लास 10 और क्लास 12 के परिणाम 12 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। क्लास 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है और क्लास 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 प्रतिशत है। 10वीं और 12वीं दोनों में ही गर्ल्स ने बॉयज से बेहतर प्रदर्शन किया है। गर्ल्स का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 प्रतिशत है और क्लास 10 के लिए लड़के 92.72 प्रतिशत हैं। क्लास 12 के लिए गर्ल्स का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत है। जो बॉयज के 84.67 प्रतिशत से अधिक है।

यह भी पढ़ें- यूपीएससी में चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स


इस साल 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासओं में गर्ल्स ने बॉयज से बेहतर प्रदर्शन किया है। क्लास 10 में गर्ल्स का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 प्रतिशत गया है। वहीं, बॉयज का पास प्रतिशत 92.72 रहा हैं। क्लास 12वीं में गर्ल्स का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, 84.67 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

क्लास 12वीं में भी लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार सीबीएसई रिजल्‍ट में कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार सीबीएसई रिजल्ट पिछले साल से 5 प्रतिशत कम है। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। छात्राओं का रिजल्‍ट छात्रों से 6% बेहतर रहा है। लड़कों का रिजल्‍ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्‍ट 90.68 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें- Agniveer Reservation: रेलवे में अग्निवीरों को इस तरह मिलेगा आरक्षण, देखें काम की खबर