6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 माह पहले पुरानी सड़क उखाड़ी, उस पर भरा मुरुम, अब काम बंद

प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का नतीजा अब विद्यार्थियों व आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है। इन एजेंसियों के आधे-अधूरे काम अब बारिश में राहत की बजाए परेशानी बन गए हैं।
2 min read
Google source verification
प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का नतीजा अब विद्यार्थियों व आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है। इन एजेंसियों के आधे-अधूरे काम अब बारिश में राहत की बजाए परेशानी बन गए हैं।

बालोद जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का नतीजा अब विद्यार्थियों व आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है। इन एजेंसियों के आधे-अधूरे काम अब बारिश में राहत की बजाए परेशानी बन गए हैं। राहगीरों व आम जनता को हो रही परेशानियों से इन दोनों विभाग के अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। दरअसल प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से टेकापार से नेवारीकला तक 2.55 किलोमीटर सड़क निर्माण व ग्राम लोंडी से पोंडी मार्ग के बीच लोक निर्माण विभाग पुलिया का निर्माण करा रहा है। निर्माण इतना सुस्त व गुणवत्ताहीन है कि जो भी ग्रामीण इस रास्ते से गुजर रहा है, वह विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों पर जमाकर नाराजगी जाहिर कर रहा है। वहीं अधिकारियों का यही कहना है कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

6 माह से सड़क खोदकर काम बंद, अधिकारी का ठोस जवाब नहीं

टेकापार से नेवारीकला तक 2.55 किलोमीटर तक सड़क निर्माण करना है। 7 माह पहले सड़क निर्माण के लिए पुरानी सड़कें उखाड़ी गईं लेकिन सड़क में मुरुम डालने के बाद काम विगत 6 माह से बंद है। इस अधूरे सड़क निर्माण से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। बड़े वाहनों के गुजरने से विद्यार्थियों के कपड़े गंदे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

जर्जर स्कूल भवन को तोड़ा, कला मंच पर लग रही क्लास

सूचना बोर्ड में अंकित ही नहीं जानकारी

यहां विभाग व ठेकेदार ने मिलकर बकायदा सूचना बोर्ड भी लगाया है लेकिन सूचना बोर्ड में इस बात का जिक्र तक नहीं है कि आखिर कितने का काम है, कैसे बनना है और कब तक बनाना है। यह जनता को गुमराह करने वाली बात है। अब जानकारी छुपाने का क्या मतलब है, यह विभाग ही बता पाएगा। प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के ईई एस. ध्रुव ने कहा वर्तमान में लाटाबोड़ से देवी नवागांव तक सड़क निर्माण हो रहा है। इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद टेकापार से नेवारीकला सड़क का काम शुरू किया जाएगा।

पुलिया अधूरा, विद्यार्थियों को खेतों से होकर जाना पड़ रहा स्कूल

लोक निर्माण विभाग ग्राम लोंडी के पास लगभग 16 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कर रहा है लेकिन बड़ी बात यह है कि यहां अधिकारियों ने ठेकेदार को काम में सुस्ती बरतने की छूट दे दी है। यही वजह है समय पर यह पुलिया तैयार नहीं हो पाया और अब दो गांव के विद्यार्थियों को पोंडी स्कूल जाने खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों व विद्यार्थियों की परेशानी से कोई मतलब नहीं

लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के अधिकारियों को विभाग के अधूरे काम से जनता व विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों से कोई मतलब ही नहीं है। इसके चलते अब लोग आक्रोशित हो रहे हैं।