22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीआरपी ने तस्कर को दबोचा, एक करोड़ की अफीम बरामद

सियालदह एक्सप्रेस से अफीम लेकर झारखण्ड से बरेली डिलेवरी देने जा रहा था

less than 1 minute read
Google source verification

image

UP Patrika

Jan 24, 2016

फैज़ाबाद.
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर चौकस फैजाबाद की राजकीय रेलवे पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गयी जब एक शातीर अफीम तस्कर जांच के दौरान जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। धीरेन्द्र नाम के इस तस्कर की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत एक करोड़ बतायी जा रही है।


जीआरपी ने बताया कि बरामद अफीम मात्रा 970 ग्राम है। धीरेन्द्र सियालदह एक्सप्रेस से अफीम लेकर झारखण्ड से बरेली डिलेवरी देने जा रहा था, इसी दौरान जांच के समय अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। जीआरपी पुलिस इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की बरामदगी को बड़ी सफलता मान रही है।

ये भी पढ़ें

image