26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवीण तोगड़िया ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, रखा यह नाम, लोकसभा चुनाव में उतारेंगे कैंडीडेट

तोगड़िया ने अपनी पार्टी के एजेंडे को साफ करते हुए कहा कि सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Oct 2018, 12:54 PM IST

Praveen togadia new political party name in 2019 lok Sabha election

प्रवीण तोगड़िया ने नई पार्टी का किया ऐलान, जल्द करेंगे नाम की घोषणा, लोकसभा चुनाव में उतारेंगे कैंडीडेट

अयोध्या. विश्व हिंदू परिषद से खुद को अलग करके अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाने वाले प्रवीण तोगड़िया ने आखिरकार नए राजनीतिक दल बनाने के कयासों पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन को और धार देने के लिए नए राजनैतिक दल का ऐलान कर दिया है। प्रवीण तोगड़िया के मुताबिक वह एक महीने बाद दिल्ली में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक तोगड़िया के नए दल का नाम राष्ट्रीय जनता पार्टी हो सकता है। इस दौरान तोगड़िया ने अपनी पार्टी के एजेंडे को साफ करते हुए कहा कि सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

राम मंदिर नहीं, तो वोट नहीं

पार्टी के ऐलान के बाद संकल्प सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को 2019 में हुिंदुओं की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे पुर्खों ने समृद्ध भारत और समृद्ध हिंदू का सपना देखा था। साथ ही हमने भव्य राम मंदिर का सपना देखा था। देश में आज करोड़ों लोग भूखे सो रहे हैं। तोगड़िया ने अपने बयान में मुस्लिमों की जनसंख्या पर भी रोक लगाने की बात कही। इसके साथ ही प्रवीण तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद और संघ के कार्यकर्ताओं आह्वान करते हुए कहा कि सभी हमारी पार्टी के भगवे झंडे के नीचे एक साथ आएं और राम मंदिर के निर्माण की लड़ाई में अपना सहयोग दें। जानकारी के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में तोगड़िया अपने उम्मीदवारों को भी उतारेंगे।

तोगड़िया समर्थकों और पुलिस में हुई थी झड़प

वहीं इसस पहले आज प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। जानकारी के मुताबिक प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों ने पहले हनुमान गढ़ी का बैरियर तोड़ा और फिर दूसरे मार्ग से राम मंदिर की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस द्वारा रोकने पर तोगड़िया के समर्थक उग्र हो गए। वहीं दूसरी तरफ तोगड़िया के समर्थकों द्वारा पुलिस पर पत्थर चलाए जाने की बात भी सामने आई है। इस दौरान प्रवीन तोगड़िया भी मौके पर पहुंच गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की काफी मान मनौव्वल के बाद प्रवीण तोगड़िया वहां से वापस परमहंस की समाधि पर सभा करने के लिए चले गए। आपको बता दें कि प्रवीण तोगड़िया के कार्यकर्म को लेकर अयोध्या में पहले से ही हाई अलर्ट जारी है। वहीं इस बवाल के बाद जिला प्रशासन ने फैजाबाद की सीमा सील कर दी है और बाहर से आने वाले लोगों को पुलिस रोक रही है। केवल स्थानीय लोगों को ही पुलिस अयोध्या में इंट्री करने दे रही है।