
,,
फरीदाबाद(हरियाणा): (Haryana News ) राहुल तेवतिया (Rahul dream complete ) उन चुनिंदा खुशनसीबों में है, जिनका देखा हुआ सपना पूरा हो जाता है। सपना भी ऐसा-वैसा (IPL News ) नहीं अतंरराष्ट्रीय दिग्गज स्टार क्रिकेटर विराट कोहली लेकर देखा गया सपना। जब विराट कोहली की हस्ताक्षरयुक्त जर्सी (Rahul get sign T shirt from Virat ) राहुल को खुद विराट ने भेट की तो राहुल का सपना पूरा हो गया।
सपना पूरा व नाम रोशन किया
फरीदाबाद के सीही गांव के राहुल ने न सिर्फ अपना सपना पूरा किया बल्कि अपनी जन्मभूमि का नाम भी रोशन कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर शानदार पारी खेलते हुए राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाए। इनमें तीन छक्के भी शामिल हैं। शनिवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच से पूर्व राहुल तेवतिया को विपक्षी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने अपने हस्ताक्षर युक्त जर्सी दी। विराट कोहली भारतीय टीम के भी कप्तान हैं।
चमकदार प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ मैच में भी राहुल तेवतिया ने चमकदार प्रदर्शन किया। हालांकि राजस्थान रॉयल्स यह मैच हार गई। आरसीबी के खिलाफ मैच में भी राहुल तेवतिया ने चमकदार प्रदर्शन किया। अपनी टीम राजस्थान रायल्स का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, हालांकि राजस्थान रॉयल्स यह मैच हार गई, पर राहुल की 200 रन की स्ट्राइक रेट मैच में अन्य खिलाडिय़ों से सबसे ज्यादा रही और उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच के रूप में एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
पिता ने कहा गर्व है
राहुल के पिता एडवोकेट केपी सिंह तेवतिया ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। राहुल औद्योगिक नगरी फरीदाबाद व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। बकौल राहुल, विराट से उन्हें भी प्रेरणा मिलती है। विराट कोहली विश्व स्तरीय ऐसे महान क्रिकेटर हैं, जो सबको प्रेरित करते हैं। कोहली के हाथों जर्सी पाकर राहुल तेवतिया अभिभूत नजर आए और इसकी खुशी फेसबुक पर फोटो सहित साझा की। राहुल ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली से जर्सी की मांग की थी। विराट ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए मैच से पहले युजवेंद्रा चहल की उपस्थिति में जर्सी पर हस्ताक्षर किए और उन्हें सहर्ष भेंट की। राहुल के अनुसार यह उनके लिए विशेष पल थे।
Updated on:
6 Oct 2020, 10:01 PM IST
Published on:
6 Oct 2020, 9:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.