12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 जनवरी का पश्चिमी मौसम में करेगा बड़ा उलटफेर, 2 दिन बाद तेज बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

IMD latest western disturbance update मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़ा उलटफेर होगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बर्फ गिरने की भी संभावना है। बारिश भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification
12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

IMD latest western disturbance update मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अगले 5 दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में भी धुंध का असर दिखाई देगा। आसमान में बदल छाए रहेंगे। सूर्य भगवान के दर्शन दुर्लभ हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कल 10 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 11 जनवरी से आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। 12 और 13 जनवरी को बर्फ गिर सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Heavy rain alert: दो दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तीन दिनों बाद भारी बारिश और बर्फ गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। शीतलहर चलने के साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। धुंध के कारण लोगों को परेशानी होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌

कैसा रहेगा फर्रूखाबाद में 10 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन में कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।