
IMD alert about heavy rain आईएमडी और सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 11 से 13 जनवरी के बीच आसमान में हल्के से मध्यम बादल भी छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 12 और 13 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बर्फ गिरने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 9 जनवरी गुरुवार को सुबह के समय कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात बढ़ाने के साथ कोहरा भी बढ़ता जाएगा। सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
बृहस्पतिवार के दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 60 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में एक बार फिर कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
08 Jan 2025 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
