
School Holiday declared उन्नाव में कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आज 8 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। क्लास 6 से 9 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने यह आदेश जारी किया है। इसके पहले 14 जनवरी तक कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया था। यह आदेश सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को दिया गया था। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित है। उन्नाव में आज रात को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह भी कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। 8 जनवरी को भी रात में घना कोहरा छाया रहेगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अपने आदेश में कहा है कि शीतलहर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिले में कक्षा 6 से 9 तक के सभी विद्यालयों में आज 8 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को उन्होंने निर्देशित किया है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। रात बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आएगी। इस संबंध में वाहन चालकों को यह सावधान किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के बाद रात को फिर एक बार कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आएगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Updated on:
08 Jan 2025 07:06 am
Published on:
07 Jan 2025 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
