7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
EXCLUSIVE : वीरेंद्र देव की बढ़ती इच्छाओं ने उसे बलात्कारी बाबा बना दिया
Play video

EXCLUSIVE : वीरेंद्र देव की बढ़ती इच्छाओं ने उसे बलात्कारी बाबा बना दिया

बलात्कार के आरोपी अय्याश बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के गांववालों ने खोले कई राज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Dec 2017, 12:32 PM IST

फर्रुखाबाद. रेप के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर बलात्कार जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस बाबा के आश्रमों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जहां से ढेर सारे कंडोम, अश्लील खतों से भरा सूटकेस और नशीली दवायें मिली हैं, जो बाबा की अय्याशी का पोल खोल रही हैं। दुष्कर्मी बाबा का मेन ऑफिस दिल्ली के रोहिणी में है, लेकिन उसकी जड़ें यूपी के फर्रूखाबाद से जुड़ी हैं।

पत्रिका उत्तर प्रदेश की टीम जब बाबा के गांव पहुंची तो लोगों ने बताया कि वीरेंद्र देव दीक्षित बचपन में काफी धार्मिक था। वह अपने माता-पिता की तरह घंटों पूजा-पाठ किया करता था। लेकिन जवानी में उसकी बढ़ती इच्छाओं ने उसे बलात्कारी बाबा बना दिया।