6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका की हत्या पर फूट-फूट कर रोया प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार

थाना कम्पिल पुलिस ने शर्मीली के प्रेमी इंद्रेश शाक्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
farrukhabad

फर्रुखाबाद. थाना कम्पिल पुलिस ने शर्मीली के प्रेमी इंद्रेश शाक्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शर्मीली के भाई हाफिज व प्रेमी इंद्रेश का कायमगंज सीएससी में डॉक्टरी परीक्षण कराया। इस दौरान इंद्रेश प्रेमिका शर्मीली की हत्या कर दिए जाने से फूट-फूट कर रोया। ग्राम लोदीपुर निवासी होतेलाल के पुत्र इंद्रेश ने बताया कि शर्मीली के साथ मुझे भी गोली मार दी जाती तो हम भी शर्मीली के साथ ही चले जाते। अब शर्मीली के बिना जिंदगी अधूरी है।

हताश प्रेमी इंद्रेश ने बताया कि मेरा शर्मीली के भाई हफीज से करीब 2 साल पहले से गहरी दोस्ती थी एक दूसरे के घर आना जाना था। करीब 2 वर्ष पूर्व जब शर्मीली के घर गए थे तो उसे देखते ही हम लोगों की नजरें मिलते ही प्रेम हो गया था। शर्मीली ने अपना फोन नंबर दिया था फोन पर अक्सर बात होती थी। होली वाली रात शर्मीली ने फोन करके बुलाया था मैं रात करीब 12.30 बजे उसके दरवाजे पहुंचा तभी शर्मीली ने गेट खोल दिया। हम लोग ऊपर वाले कमरे में मनोरंजन कर रहे थे तभी हफीज ने हम लोगों को पास-पास लेते देख लिया।

हफीज ने मेरी पिटाई की जिससे मेरे कपड़े फट गए। मैं किसी तरह छत से कूदकर भागा। हफीज ने बताया कि मैंने बहन का अलीगंज निवासी जाकिर से निकाह तय कर दिया था और निकाह की तैयारी कर रहा था शर्मीली ने जाकिर के साथ निकाह करने से मना कर दिया था। मुझे पहले बहन के इंद्रेश के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी नहीं थी। होली वाली रात पड़ोसी फारूक ने मुझे बताया कि तुम्हारे घर में कोई लड़का गया है जब मैंने ऊपर जाकर देखा तो दोनों बैड पर लेटे थे तभी गुस्से में मैंने इंद्रेश की पिटाई की।

नीचे कमरे में आकर तमंचा ले गया और शर्मीली के दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। तमंचा व कारतूस व खोखे पड़ोस के ही खडैल में छिपाए थे। हफीज ने बताया कि हत्या का मुझे कोई अफसोस नहीं है बल्कि खुशी है कि मैंने इज्जत की खातिर बहन की हत्या कर दी। कमरे में बीर्य से भरा कंडोम पडा था मैंने ही कंडोम उठाकर पुलिस को दिया था। डॉक्टर शिव प्रकाश ने इंद्रेश का ऑफिस का परीक्षण किया