2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे की पत्नी ने कहा हाई कोर्ट के स्टे के बाद भी गिराया जा रहा होटल

फर्रुखाबाद में बसपा नेता डॉक्टर अनुपम दुबे के होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। पत्नी मीनाक्षी दुबे ने बताया कि हाई कोर्ट से स्टे के बाद भी प्रशासन मनमानी कर रहा है।

2 min read
Google source verification
बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे की पत्नी ने कहा हाई कोर्ट के स्टे के बाद भी गिराया जा रहा होटल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बीएसपी नेता अनुपम दुबे के होटल को गिराया जा रहा है। इस संबंध में अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने बताया कि हाई कोर्ट से स्टे के बाद भी प्रशासन होटल गिराने की कार्रवाई कर रहा है। जबकि हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक रिट प्रक्रिया चल रही है। किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। ‌पूछा कि केवल उन्हीं का होटल कब्रिस्तान और तालाब में बना है। जिला प्रशासन आज बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे का होटल गुरु शरणम को गिरा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीनाक्षी दुबे ने बताया कि हाईकोर्ट में कोर्ट नंबर 6 से स्टे का ऑर्डर हुआ है। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि जब तक रेट प्रक्रिया चल रही है। तब तक ध्वस्तीकाण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।‌ वहां से डायरेक्ट यहां पर खबर आ चुकी है। उसके बाद भी ध्वस्तीकाण की कार्रवाई हो रही है। यह कानून देखेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके वकील ने यह खबर दी है। जिला प्रशासन के पास भी जानकारी आ चुकी है। ‌ इसके बाद भी अगर मेरे होटल को नुकसान पहुंचाया जाता है।‌ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक: इजराइल आतंकियों को 72 हूरों के दर्शन के लिए भेज रही, मदद के लिए जाए

कोई सुनवाई नहीं हो रही है

उन्होंने कहा कि मौके पर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। कोई न्यायिक प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। अपने मन से सब कुछ किया जा रहा है।‌ पूछा कि क्या केवल एक मेरा ही गेस्ट हाउस कब्रिस्तान और तालाब की जगह पर बना है। एक लाइन से गेस्ट हाउस और होटल बने हैं। उन सबको भी नोटिस देना चाहिए।‌ बैंक से लोन है, बाकायदा नक्शा भी पास है। जिसका प्रमाण भी दिया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।