
Chief Minister Farrukhabad visit: बाढ़ पीड़ितों को लेकर बड़ी घोषणा, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 12 जनपद ऐसे हैं। जहां अत्यधिक बारिश हुई है। 53 में 26 में सामान्य बारिश, 22 जनपद में औसत से कम 15 जनपद में सूखे की स्थिति है। उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के कारण गंगा के बदायूं, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बलिया में गंगा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 21 जनपदों के 721 गांव बाढ़ की चपेट में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सितंबर अक्टूबर की जगह अगस्त महीने में आई बाढ़
उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पहले जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और बाढ़ समितियां के साथ बैठक हो चुकी है। जिसमें तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। पहले सितंबर और अक्टूबर महीने में बाढ़ की स्थिति देखने को मिलती थी। इस बार अगस्त महीने में ही बाढ़ आ गई। पहले चरण में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, बागपत आदि जिले शामिल है। दूसरे चरण में कन्नौज, बदायूं, फर्रुखाबाद आदि जनपद शामिल है।
कल 15 कंपनी बचाव में लगाई गई
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 7 और पीएसी की 8 कंपनियां बचाव में लगी है। ऐसे में कुल 15 बचाव कंपनियां लगाई गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 45900 से अधिक राशन किट, 4014037 लंच पैकेट वितरण किया जा चुका है।
राशन किट में क्या है?
राशन किट में चावल, आटा, आलू 10-10 किलो, 5 किलो चना रखा गया है। इसके साथ ही तेल, नमक, मसाला, दाल के साथ बरसाती उपलब्ध कराया जा रहा है। 1100 बाढ़ आश्रय स्थल, 1504 बाढ़ चौकी पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था की गई है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा।m
फर्रुखाबाद में 116 गांव बाढ़ प्रभावित
अकेले फर्रुखाबाद जनपद में 116 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यह गांव गंगा और रामगंगा नदी से प्रभावित है। जिसमें 80000 की आबादी प्रभावित है। 22 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जाएगा। आंशिक रूप से टूटे हुए मकान के लिए मुआवजा देने के भी निर्देश दिए गए हैं। 70 झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बातों में यह भी शामिल
- बाढ़ की व्यवस्था के स्थाई समाधान के बीच सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
- किसान की फसलों के नुकसान का सर्वे करा कर सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जा सके
- बाढ़ पीड़ितों को एक बार ही नहीं जरूरत पड़ने पर दोबारा भी राशन किट का वितरण किया जाए
Published on:
28 Aug 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
