12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दहेज में खेत लिया, गोद भराई में 3 लाख का सामान, अब सैनिक बेटे के लिए कार और 10 लाख की होने लगी मांग

यूपी के फर्रुखाबाद में सैनिक बेटे के लिए दहेज में 10 लाख रुपए और कार की मांग हुई। इसके पूर्व बेटी की मां से उसकी खेती भी अपने नाम करा लिया। नई मांग पूरी ना होने पर लड़के के पिता ने शादी तोड़ दी।  

2 min read
Google source verification
पहले दहेज में खेत लिया, गोद भराई में 3 लाख का सामान, अब सैनिक बेटे के लिए कार और 10 लाख की होने लगी मांग

पहले दहेज में खेत लिया, गोद भराई में 3 लाख का सामान, अब सैनिक बेटे के लिए कार और 10 लाख की होने लगी मांग,दर्दनाक सडक़ हादसा ; बेलगाम डंपर ने कार को मारी ठोकर, मिरगपुर सरपंच की मौके पर मौत,दर्दनाक सडक़ हादसा ; बेलगाम डंपर ने कार को मारी ठोकर, मिरगपुर सरपंच की मौके पर मौत,पहले दहेज में खेत लिया, गोद भराई में 3 लाख का सामान, अब सैनिक बेटे के लिए कार और 10 लाख की होने लगी मांग,पहले दहेज में खेत लिया, गोद भराई में 3 लाख का सामान, अब सैनिक बेटे के लिए कार और 10 लाख की होने लगी मांग

फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना के नेकपुर खुर्द निवासी सोनिया शाक्य की बेटी की शादी गिरीश चंद्र के पुत्र गौतम सिंह से तय हुई थी। जो सेना में नौकरी करता है। शादी की रस्में भी धीरे-धीरे संपन्न हो रही थी। गोद भराई की रस्म बीते 30 दिसंबर 2022 को धूमधाम से हुई थी। सोनिया शाक्य ने बताया कि गोद भराई की रस्म में 3 लाख रुपए नगद के साथ एक लाख का सम्मान दिया था। शादी 22 फरवरी को होनी थी। जिसके कार्ड भी बंट गए थे।

इस बीच गिरीश चंद्र ने शादी के लिए खेती की मांग की। मां ने बेटी के भविष्य को देखते हुए अपनी खेती भी 12 दिसंबर 2022 को गिरीश चंद्र के नाम कर दिया। सब कुछ फाइनल होने के बाद सोनिया अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगी थी। हलवाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं पूरी हो गई थी।

10 लाख रुपए और कार की मांग पूरी ना होने पर टूटी शादी

ऐसे में गिरीश चंद्र की तरफ से एक नई डिमांड आ गई। शादी के लिए 10 लाख रुपए और कार की मांग की। इस पर मां सोनिया शाक्य ने कहा की इतनी रकम उसके पास नहीं है कि उनकी मांग पूरी की जाए।

शादी नहीं करने की बात स्टांप पर लिखवाया

इस पर गिरीश चंद्र ने लड़के की शादी करने से इनकार कर दिया। उसने बैनामा कराई गई जमीन को वापस कर दिया। इसकी लिखा पढ़ी भी तहसील में कर दी। लेकिन स्टांप पर जबरन अपने हिसाब से सारी बातें लिखवा ली कि यह शादी अब नहीं होगी।

सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोनिया बेटी की शादी टूटने पर एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरमौरा बांगर गांव निवासी गौतम सिंह, गिरीश चंद्र, बृजभान सिंह, सुनीला देवी, अभिषेक, साधना और निकेता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग