
ट्रेन में किन्नरों की वसूली
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस ने रेलवे पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो किन्नर की तरह हरकतें करके यात्रियों के साथ जबरन वसूली का काम कर रही थी। वसूली का तरीका भी गजब का था। मन मुताबिक रुपए नहीं देने वालों को धमकी भी देती थी। रेलवे पुलिस को तीनों महिलाएं संदिग्ध लगी। बातचीत के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि तीनों ही महिलाएं किन्नर नहीं है। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल है। पुलिस के अनुसार तीनों ही महिलाएं शातिर किस्म की है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया गया।
गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में तीन महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली कर रही थी। मांगने का तरीका बड़ा ही खतरनाक था। जबरदस्ती लोगों को रुपए देने के लिए मजबूर करती थी। इसी बीच रेलवे पुलिस भी डिब्बे में चढ़ गई। जहां तीनों महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली करते मिली।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर तीनों को उतारा गया
रेलवे पुलिस ने तीनों ही महिलाओं को लेकर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गई। जहां पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना परिचय कानपुर की रहने वाली हैं। जिसमें नीलू पत्नी अजीत, निधि व मधु पुत्री गण भोला निवासी सारगामा दरौली, घाटमपुर कानपुर है। तीनों को आज अदालत में पेश किया गया।
Published on:
11 Oct 2023 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
