
Farrukhabad Kanungo missing, crying family members reached Collectorateउत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 20 अगस्त को कानूनगो ऑफिस से घर के लिए निकला। लेकिन गायब हो गया। परिजनों ने फोन पर जानकारी चाही। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। ऑफिस में जानकारी किया तो पता चला कि 20 अगस्त की शाम 5:40 पर कानूनगो ऑफिस से निकले थे। इस संबंध में 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई। आज पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां उन्होंने रोते-बिलखते कानूनगो को खोज लाने की मांग की। दूसरी तरफ चकबंदी अधिकारी गायब कानूनगो को नोटिस जारी कर अनुपस्थित रहने का कारण पूछ रहे हैं। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि एसओजी को भी खोज के लिए लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में संगीता माहेश्वरी निवासी पीली कोठी बिलराम गेट कासगंज ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार महेश्वरी कानूनगो के पद पर कार्यरत है। जो कासगंज से रोज फतेहगढ़ कचहरी आते जाते हैं। बीते 20 अगस्त की शाम को वह घर नहीं पहुंचे। उन्होंने फोन मिलाया, लेकिन नहीं लगा। रात भर इंतजार किया। पर घर नहीं आए। 21 अगस्त को उनके ऑफिस में पहुंचकर जानकारी करने का प्रयास किया तो पता चला कि 20 अगस्त को शाम 5:40 पर ऑफिस से निकल गए थे। जिनका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
संगीता महेश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कर ली और इस संबंध में उन्होंने 'गुमशुदा की तलाश' का पर्चा बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन गायब कानूनगो का कहीं पता नहीं चला। परेशान, हताश परिवार वाले आज कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने रोते-बिलखते कानूनगो को खोज लाने की मांग कर रहे हैं। कानूनगो की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में कानूनगो की पत्नी संगीता महेश्वरी ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार महेश्वरी का अभी तक कहीं पता नहीं चला है। पुलिस भी खोजने में नाकाम है। विभाग वालों ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें 21 अगस्त से बिना अनुमति अनुपस्थिति रहने का कारण पूछा गया है। जबकि 5 सितंबर को इसकी जानकारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी फतेहगढ़ को दे दी गई थी। समाचार पत्रों में भी इस संबंध में समाचार छपा है।
Farrukhabad Kanungo missing, crying family members reached Collectorate इस संबंध में सीओ सिटी सिटी ने बताया कि गुमशुदगी में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अब मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीडीआर मंगाई गई है। मनोज महेश्वरी की आखिरी लोकेशन कासगंज में मिली थी। एसओजी को भी लगाया गया है। डीआईजी स्तर पर मामले की मॉनिटरिंग हो रही है। जांच की जा रही है।
Updated on:
29 Oct 2024 04:11 pm
Published on:
15 Oct 2024 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
