
Farrukhabad news: जेल में बंद बसपा नेता की 70.9 करोड़ की संपत्ति कुर्कु
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा नेता के कब्जे से 70.9 करोड रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली। जो समाज विरोधी गतिविधियों से अर्जित की गई थी। इसमें श्री हनुमान जी महाराज मंदिर की भूमि शामिल है। तहसीलदार और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की कार्रवाई में बसपा नेता के सहयोगियों के नाम भी शामिल हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कसरट्टा निवासी डॉ अनुपम दुबे और उसके सहयोगियों पर श्री हनुमान जी विराजमान ट्रस्ट की करोड़ों की भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। बीते 15 मई को पुलिस ने गैंगस्टर में दर्ज मुकदमे के संबंध में आख्या भेजी थी। डीएम ने डॉ अनुपम दुबे और उसके सहयोगियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमे की सुनवाई की। सुनवाई के बाद उन्होंने अपना निर्णय सुनाया।
डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई
जिसमें बताया गया की डॉ अनुपम दुबे पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनैतिक रूप से अर्रा पहाड़पुर स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर की भूमि पर कब्जा कर लिया है। कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 8 जून 2012 को इकरारनामा कराया गया है।
तहसीलदार व पुलिस बल मौजूद
डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ कुर्की की कार्रवाई की। डुग्गी बजाते हुए 70 करोड़ नौ लाख 60 हजार रुपए संपत की जमीन को कुर्क कर लिया। अनुपम दुबे के अन्य सहयोगियों में रमेश चंद गुप्ता पुत्र मंगू लाल, अभिषेक पुत्र महेश अनुराग तिवारी पुत्र ओमप्रकाश आदि शामिल है। आपको बता दें बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे इस समय फिरोजाबाद जेल में निरूद्ध हैं।
Published on:
24 May 2023 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
