
Farrukhabad news: फेसबुक पर दोस्ती और फिर शारीरिक शोषण, वायरल की अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फेसबुक के माध्यम से महिला की दोस्ती एक युवक से होती है। जिसने महिला को होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया। जिसका वीडियो और फोटो भी युवक ने बना लिया। महिला का आरोप है कि पिछले 2 साल से युवक शारीरिक शोषण कर रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया है कि योगेंद्र कुशवाहा निवासी हनुमंत विहार कॉलोनी नौबस्ता कानपुर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उस समय बाद दिल्ली में थी। बातचीत के दौरान उसकी आपत्तिजनक बातें सुनकर से बातचीत करना बंद कर दिया और नंबर को ब्लॉक कर दिया।
धमकी देकर कानपुर बुलाया
इस पर योगेंद्र कुशवाहा ने अपनी बहन के मोबाइल से धमकी दी कि कानपुर नहीं आई तो अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। 24 फरवरी 2021 को कानपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। तब से लगातार वह ब्लैक रहा है।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश
फेसबुक पर ससुराल वालों को भी जोड़ा
वीरेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पर उसके ससुराल के सदस्यों को भी जोड़ लिया और अश्लील फोटो शेयर कर दिया। बीते 19 मई को सुरेंद्र कुशवाहा ने भाई का बुरा हाल करने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Jun 2023 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
