5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद के युवक ने इंग्लैंड में फहराया, परचम गांव में दौड़ी, खुशी की लहर

फर्रुखाबाद के रहने वाले युवक ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी इंग्लैंड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसकी उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification
फर्रुखाबाद के युवक ने इंग्लैंड में फहराया, परचम गांव में दौड़ी, खुशी की लहर

फर्रुखाबाद के युवक ने इंग्लैंड में फहराया, परचम गांव में दौड़ी, खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले वारीस प्रताप चतुर्वेदी के परिवार वालों के लिए खास दिन है। जब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी इंग्लैंड की छात्र संघ चुनाव में वारीस प्रताप को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर चुने जाने की खबर जैसे ही घर वालों को मिली खुशी की लहर दौड़ गई। बैंड बाजे के साथ गांव में जमकर गुलाल उड़ा।

वारीस प्रताप चतुर्वेदी फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज विकासखंड के जहानगंज के रहने वाले हैं। वारीस के घरवालों के अनुसार बीते अक्टूबर महीने में वारीस प्रताप का एडमिशन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में हुआ था। जहां वह एनर्जी स्टडीज एमफिल की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ वारीस प्रताप छात्र गतिविधियों में भी भाग लेता है।

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन वोटिंग में मिली सफलता

छात्र संघ के चुनाव में लूसी कॉलेज का उसे कोषाध्यक्ष चुना गया। बीते 13 फरवरी को कैंब्रिज विश्वविद्यालय की तरफ से छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन मांगे गए। जिसमें वारीस प्रताप ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भी उनका खासा योगदान है।

गांव में जश्न का माहौल, उड़ा गुलाल

छात्र संघ का मतदान 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच हुआ। ऑनलाइन मतदान के बाद हुई गिनती में वारीस प्रताप अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किए गए। अध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही जहानगंज में परिवार के सदस्यों को मिली जश्न शुरू हो गया। मां मंजू चतुर्वेदी के साथ ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ढोल नगाड़े के साथ गुलाल उड़ाया जा रहा है।