
26 साल बाद निकला मीरा का चांद, गुस्से में निकला था घर से, बनाया गया बंधुआ मजदूर
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 26 साल बाद महिला की तपस्या पूरी हुई। जब उसका पति लौट कर वापस घर आया। जो नाराज होकर अपने घर से निकल गया था। इन 26 सालों तक वह बंधुआ मजदूर की तरह काम किया। कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध अपने गांव पहुंचा। लेकिन वह अपने घर को नहीं पहचान सका। तो सीधे खेत पर पहुंच गया। जहां मौजूद गांव वालों से कहा कि यह खेत उसका है और उसे घर वालों से मिलना है। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने वृद्ध के घर वालों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर घर वाले दौड़कर खेत पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले आए।
मामला फर्रुखाबाद के रोशनाबाद गांव से जुड़ा हुआ है। नरवेश कुमार निवासी रोशनाबाद घरवालों से नाराज होकर 1997 में घर छोड़ दिया। कुछ दिन सहारनपुर में अपनी बहन के यहां भी रुका। यहां पर बहन ने निरवेश पर घर जाने का दबाव बनाया। जिससे उसने बहन का भी घर छोड़ दिया।
रास्ते में मिला युवक ठेकेदार के पास ले गया
निरवेश बताया कि रास्ते में उसे एक युवक मिल गया। जो ठेकेदार के पास काम करने के लिए ले गया। जहां उसे बंधुआ मजदूर की तरह काम करना पड़ा। किसी से बातचीत करने भी नहीं दिया जाता था।
काम खत्म होने के बाद ठेकेदार नहीं छोड़ा
निरवेश के अनुसार ठेकेदार ने काम खत्म होने के बाद सभी मजदूरों को छोड़ दिया। निरवेश को पैसे भी नहीं दिए गए। किसी तरह पैसे का इंतजाम करके वह सहारनपुर से हरिद्वार होते हुए फर्रुखाबाद पहुंचा। काफी लंबा सफर तय करके वह अपने गांव रोशनाबाद आया।
मीरा को विश्वास था कि पति वापस जरूर आएंगे
लेकिन निरवेश अपने घर को नहीं पहचान पाया। तो खेत की तरफ आ गया। जहां मौजूद किसानों के माध्यम से अपने आने की जानकारी घरवालों को भिजवाई। जानकारी मिलने पर खेत पहुंचे पुत्र अंकित, नितेश अपने पिता को लेकर घर आये। निरवेश को देखकर घर वालों के चेहरे पर चमक आ गई। पत्नी मीरा देवी ने कहा कि उसे विश्वास था कि 'वो' जरूर वापस आएंगे। अब 26 साल बाद हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ मनाएंगी।
Published on:
31 Oct 2023 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
