18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी अलर्ट: 18 – 20 मार्च को डबल पश्चिमी विक्षोभ का अटैक, गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

IMD Alert Double Western Disturbance active thunderstorm heavy rain आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दोहरे पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले हफ़्ते गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ‌जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। ‌

2 min read
Google source verification
18 और 20 मार्च को डबल पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

पश्चिमी हिमालय पर डबल पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD Alert Double Western Disturbance active thunderstorm heavy rain भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आने की जानकारी दे रहा है। जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 20 मार्च की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र पर पहुंच रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जिससे यूपी को छोड़कर कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। कानपुर में सोमवार 18 मार्च का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। आज रात फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास है।

यह भी पढ़ें: कन्नौज लोकसभा चुनाव 2024: फिर रहने वाली है खास, अखिलेश यादव मैदान में

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 18 मार्च सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

फर्रुखाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 18 मार्च सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान साफ रहेगा। रात को भी 8 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।