12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD latest prediction: 27 दिसंबर की रात को झमाझम बारिश, बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

IMD latest alert भारत मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 27 दिसंबर से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। देर रात झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी भी चलेगी। जानते हैं फर्रुखाबाद में 29 दिसंबर तक मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Google source verification
27 दिसंबर को बारिश का अलर्ट

IMD weather update आईएमडी ने शुक्रवार की 27 दिसंबर की रात से मौसम में परिवर्तन आने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी भी चलने की संभावना है। जोरदार बारिश भी होगी। आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान बताया गया है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शुक्रवार 27 दिसंबर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 28 दिसंबर की सुबह खूब बारिश होगी। तापमान में भी कमी आएगी। 29 दिसंबर को तापमान में और कमी आएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश का दौर गुजर चुका होगा। ‌

यह भी पढ़ें: खुशखबरी- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, 15 दिनों की छुट्टी

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में शुक्रवार 27 दिसंबर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है बारिश के आसार दिखाई पड़ेंगे लेकिन देर रात गरज चमक के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है।‌ उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 28 दिसंबर का मौसम?

शनिवार मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को की सुबह बारिश से होगी। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी भी चलने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश की जानकारी दी जा रही है। रात में भी गरज चमक के साथ बारिश होगी। बारिश का अनुमान भी 60 प्रतिशत है। शनिवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कैसा रहेगा 29 दिसंबर का मौसम?

रविवार 29 दिसंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में चारों तरफ बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।