28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी रेड अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
आईएमडी रेड अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

आईएमडी रेड अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात में ठंड और घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। सर्दी से राहत की कोई संभावना नहीं है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यस एन सुनील पांडे ने बताया कि कोहरे का कोहराम मचा रहेगा। विजिबिलिटी में भी कमी रहेगी।‌ पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। आगामी 2 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें: नए वाहन अधिनियम के खिलाफ ड्राइवर का चक्का जाम, बोले 10 लाख जुर्माना 7 साल सजा मंजूर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज रात तापमान में काफी कमी आ रही है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज दिन भर धुंध का असर दिखाई पड़ा। सूरज के दर्शन नहीं हुए। गलन बनी रही।

2 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 1 डिग्री की कमी आ रही है‌। मंगलवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। रात में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।