Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदुए के हमले से छात्र, वन विभाग के कर्मी सहित 12 घायल, लोगों में दहशत, पकड़ा गया तेंदुआ

Leopard caught फर्रुखाबाद में आज सुबह से दहशत का माहौल रहा। जब जंगली जानवर के हमले से स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण घायल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद तेंदुआ होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के साथ वन विभाग को लगाया गया। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

2 min read
Google source verification
पकड़ा गया तेंदुआ

Leopard caught उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में स्कूली बच्चों वनकर्मियों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले तेंदुआ को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। आज सुबह से तेंदुए ने आतंक फैला रखा था। जिसकी वजह से लोगों में काफी दहशत है। जंगली जानवर की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बीएसए के आदेश पर आसपास के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इसके साथ ही तेंदुआ को पकड़ने का अभियान चलाया गया। घेरेबंदी करने के दौरान तेंदुए ने कई बार वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। तमाम प्रयासों के बाद तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में पकड़ा गया। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र का है। ‌

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की लड़ाई के बीच पुलिस को आना पड़ा महंगा, हुई मारपीट, पीआरबी भी तोड़ी गई

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई बघार गांव के पास जंगली जानवर राह चलते लोगों पर आक्रमण कर रहा था। जिसकी जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। इस दौरान जंगली जानवर ने कई लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ का वीडियो सामने आने के बाद लोग दहशत में आ गए। जिसका वीडियो क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है। जंगली जानवर की पहचान तेंदुआ के रूप में हुई।

घेरेबंदी करने पर ग्रामीण पर भी हमला

तेंदुए ने स्कूली बच्चों पर भी आक्रमण किया। घटना में की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना कार्यक्रम मौके पर भारी पुलिस पर लगा दिया गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बीएसए ने आसपास के स्कूलों में छुट्टी करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही जंगली जानवर को पकड़ने का अभियान चलाया गया।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

इस संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि जसमई गांव के पास झाड़ियों में तेंदुआ छुपा था। जो साइकिल से सुबह स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घेरा बंदी करने की कोशिश की तो तेंदुआ ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। आसपास के इलाके के लोग दौड़े। तब तक तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया।

पुलिस के साथ वन विभाग की टीम को भी लगाया गया

पुलिस के साथ वन विभाग की टीम को तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया। घेरेबंदी के दौरान तेंदुए में वन कर्मियों पर भी हमला कर दिया। जिससे तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस बीच वन विभाग का पिंजरा तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया। जिसमें उसे सफलता मिली और तेंदुआ पकड़ा गया। इसके बाद लोगों के साथ प्रशासन ने भी राहत के साथ लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ लिया है। घायलों को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।