
फर्रुखाबाद. जनपद में रिस्तेदारी का नाजायज फायदा उठाकर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाकर उसका वीडियो और फोटो खीचकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज के लिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
नशीला पदार्थ मिलाकर बनाए अबैध सम्बन्ध
जनपद कन्नौज के गुरसहाय गंज के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाना मऊदरवाजा में तहरीर दी। जिसमें कहा है कि बीते दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री रिश्तेदारी में एक विवाह में शामिल होने गई थी। उसी दौरान बुआ नन्ही देवी उनकी पुत्री व राहुल पुत्र बालकराम ने निवासी सर्वोदय नगर बजरिया अपने घर बुला ले गया। जहां पर पहले काफी समय तक बातचीत करता रहा उसके बाद कहा कि एक एक कप चाय हो जाये। वहीं राहुल ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पुत्री को पिला दी। जिससे मेरी पुत्री बेहोश हो गई और फिर बेहोश होने के बाद राहुल ने उससे अबैध सम्बन्ध बनाना शुरू कर दिया। सम्बन्ध बनाने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियों भी बनाया व दर्जनों फोटो भी खीच लिए थे।
पीड़िता पर डाल रहा विवाह का दबाब
जब पुत्री को होश आया तो राहुल ने उसे अश्लील वीडियों दिखाया तो लड़की अपनी इज्जत लूट जाने की बजह से रोने लगी और उसके बाद राहुल ने उसे वायरल करने की धमकी दी। कहा कि जब भी मुझे रुपयों की जरूरत होगी तुम मुझे लाकर दोगी तो लड़की इज्जत बचाने के चक्कर में उसको कई बार में 60 हजार रूपए दिए लेकिन उसका पीछा फिर भी नहीं छोड़ रहा है। जबकि आरोपी शादी कर चुका है इसके बाद भी वह पीड़िता पर विवाह का दबाब डाल रहा था।
विवाह के एक दिन पूर्व ही टूट गया रिश्ता
तहरीर में पीडिता की मां ने कहा कि जब पीड़िता का विवाह कमालगंज क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया। जब विवाह तय होने का पता चला तो आरोपी ने अश्लील बनाये गये पुत्री के वीडियों उसके होने वाले पति व उसके परिजनों को भेज दिये। होने वाले पति ने उसके साथ विवाह करने से मना कर दिया। जिस कारण विवाह एक दिन पूर्व ही टूट गया। जब जानकारी हुई तो पीड़िता की मां आरोपी के घर गयी। आरोपी ने वीडियो व फोटो नष्ट करने के बदले एक लाख रूपए की मांग की। इस पर उसे सोने की चैन व कान के टॉप्स दे दिये। इसके बाद भी आरोपी ने वीडियों नष्ट नहीं की। उसके साथ गाली-गलौज करके भगा दिया।
पुलिस की शरण मे जाने पर मजबूर
पीड़ित लड़की की मां परेशान होकर के रुपय के साथ जेबर भी जाने के बाद उसको राहत नहीं मिल रही थी। तो वह पुलिस की शरण मे जाने पर मजबूर हो गई थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। दूसरी तरफ मां बाप किस रिश्तेदार पर विस्वास करके अपनी बेटियों को उनके घर भेजे। इस प्रकार की यदि घटनाये होने लगी तो कोई भी अपनी बेटी को अकेले किसी के घर नहीं जाने देंगा।
Updated on:
29 Mar 2018 10:43 am
Published on:
28 Mar 2018 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
