
फोटो सोर्स पत्रिका
फर्रुखाबाद में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय 10 वर्षीय मासूम घर के पीछे भैंस बांधने के लिए गया था। इसी दौरान उसने दीवार से लगी लोहे की सीढ़ी को छू लिया। जिसमें करंट आ रहा था। करंट लगते ही मासूम चिपक गया। थोड़ी दूर पर खड़े 15 वर्षीय दिव्यांग भाई ने छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार दोनों को करंट से छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुठरी गांव में अचानक कोहराम मच गया। जब 10 वर्षीय ऋतिक कुमार भैंस बांधने के लिए घर के पीछे गया था। इसी दौरान दीवार के सहारे खड़ी सीढ़ी को उसने छू दिया। जिसमें करंट आ रहा था। देखते-देखते वह छटपटाने लगा। इसी बीच 15 वर्षीय अनुराग भाई को बचाने के आगे आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। अनुराग दिव्यांग था। थोड़ी देर बाद जब घर वालों को जानकारी हुई। सावधानीपूर्वक दोनों को बिजली के तारों से अलग किया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद मां-बाप का बुरा हाल है।
इस संबंध में फर्रुखाबाद पुलिस ने बताया कि छत पर बिजली केबल के साथ सपोर्टिंग तार भी लगा हुआ था। जिसमें करंट आ रहा था। लोहे की सीधी में भी करंट उतर गया। जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई है। परिजनों ने मृतक दोनों भाइयों के पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने लिखित तहरीर भी दी है।
Published on:
25 May 2025 11:38 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
