
Rajasthan weather forecast: शेखावाटी अंचल में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों तक सर्दी को लेकर सावधान किया है। आसमान में हल्के मध्यम बादल छाए रहने की जानकारी दी गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। तेज हवा के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। फर्रुखाबाद में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे रात में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। 21 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे।
फर्रुखाबाद के मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। तापमान में भी कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
21 दिसंबर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिससे दिन के तापमान में भी कमी आएगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
20 Dec 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
