5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी मौसम अपडेट: कानपुर मंडल के इन जिलों में बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी का अलर्ट

आईएमडी में मौसम को लेकर जानकारी दी है कि आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना है। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

आईएमडी के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में सामान्य से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। फर्रुखाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवा चलने की संभावना है। लेकिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है।‌ बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।‌ पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और परिवर्ती हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश होने की उम्मीद नहीं है।