13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं से मौसम प्रभावित, तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि

IMD weather forecast मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जो इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया जिले को प्रभावित करेंगी। जिसके कारण तापमान में भी भारी वृद्धि होगी।

2 min read
Google source verification
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में होगी वृद्धि

IMD weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पश्चिम और उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाएं कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में चलने की संभावना है। जिससे तापमान में वृद्धि होगी। आसमान साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1. 4 डिग्री अधिक है। फर्रुखाबाद में आज दिन भर मौसम साफ रहा। रात में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। आगामी 12 फरवरी को तेज धूप निकलेगी। ‌

यह भी पढ़ें: “डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। आज तेज धूप निकली रही। आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी दिखाई पड़े। आज रात में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 12 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।