
IMD issued alert about rising temperature मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक आसमान में कभी तेज धूप तो कभी बादल की स्थिति बनी रहेगी। तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, शनिवार का 41 डिग्री और रविवार का 40 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आसमान में कभी आंशिक रूप से बदल तो कभी तेज धूप निकलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 16 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 17 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में लू चलेगी।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 18 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
Published on:
15 May 2025 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
