
Rape
फर्रुखाबाद. कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका के पति व देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास निवासी 22 वर्षीय विवाहिता अनीता (बदला हुआ नाम) को उसका पति अनिल कुमार व देवर सुनील सीएचसी रात को लेकर अस्पताल पंहुचे जहां डॉ० आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अनीता के पति व देवर ने बताया कि शाम को अनीता बेटी के साथ अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को दवा दिलाने गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक रामकुमार की दुकान पर गई थी। उसी समय गांव के ही एक युवक ने उसे अपने घर में खीच लिया। यह देखकर बेटी ने घर आकर सूचना दी। उस समय घर पर केवल महिला का देवर हरिओम ही था।
आरोप है कि घर आकर अनीता की हालत बिगड़ गयी। जिसकी सूचना हरिओम ने अपने भाई अनिल को दी। अनिल फर्रुखाबाद में मजदूरी करने गया था। सूचना मिलते ही अनिल घर आ गया। वो उसको लेकर सीएससी पंहुचा। जहां डॉ० आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने जांच पड़ताल की। पति अनिल ने युवक पर दुष्कर्म के बाद जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। उसने कहा कि मेरी पत्नी के साथ जबरन बलात्कार किया गया है। उसके बाद यह महिला अपनी आप बीती घर में न बता सके, इसलिए उसे जहर दे दिया गया है।
आखिर जब महिला से बलात्कार हुआ तो उसने घटना की जानकारी पति को क्यों नही बताई पूरा-
जिस प्रकार से दोनों भाइयों ने गांव के ही एक युवक पर गम्भीर आरोप लगाया है उससे कहीं न कहीं महिला की मौत में बहुत रहस्य छिपे हुए हैं। यदि पुलिस ने गहनता से जांच की, तो मामला कुछ और ही निकल सकता है। यदि हकीकत में महिला का बलात्कार किया गया तो उसने अपने देवर व पति को क्यों नहीं बताया। जब उसकी लड़की ने घर पर पड़ोसी युवक द्वारा खींचे जाने की बात बताई थी तो उसी समय देवर ने महिला को बचाया क्यों नहीं। पुलिस इन सभी सवालों को जवाब ढ़ूंढ रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद भी कई गुत्थियां सुलझने की उम्मीद है।
Published on:
21 Jun 2018 07:18 pm
