6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंगों की पिटाई से व्यक्ति की मौत, कट्टे की नोक पर भाई से कराया अंतिम संस्कार

एसएसपी इटावा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
दबंगों की पिटाई से व्यक्ति की मौत, कट्टे की नोक पर भाई से कराया अंतिम संस्कार

दबंगों की पिटाई से व्यक्ति की मौत, कट्टे की नोक पर भाई से कराया अंतिम संस्कार

इटावा के बसरेहर थाना के चकवा खुर्द का रहने वाले 32 वर्षीय कन्हैया यादव पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों ने पिटाई के बाद उसे उसके बड़े भाई विपिन के घर में छोड़ दिया। जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर पिटाई करने वाले एक बार फिर पहुंचे। उन्होंने शव को ट्रैक्टर ट्राली में रख लिया। साथ में बड़े भाई विपिन को भी बैठा लिया। शव को यमुना नदी के किनारे पिलवा मंदिर सिविल लाइन स्थित घाट पर ले गए। कट्टे की नोक पर बड़े भाई विपिन से कन्हैया यादव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

घटना की जानकारी अंतिम संस्कार करने वाले भाई ने पुलिस को दी

घटना की जानकारी विपिन ने घर में किसी को नहीं दी। दूसरे दिन मंगलवार को वह बसरेहर थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घाट पर पहुंची और अध जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी