2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दिवाली अपने बच्चों को बनाएं ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी भी

दिवाली पर बच्चे बड़े सबको ही सजने संवरने का शौक होता है। खासकर बड़ों को सजता देख, बच्चों को ज्यादा इच्छा होती है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 08, 2017

Kids fashion

Kids fashion

दिवाली पर बच्चे बड़े सबको ही सजने संवरने का शौक होता है। खासकर बड़ों को सजता देख, बच्चों को ज्यादा इच्छा होती है। दिवाली की शॉपिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए इस बार कुछ अच्छा खरीदना चाहते हैं, तो यहां पहले आप फैशन ट्रेंड्स जान लें। बच्चों के लिए भी आप कुछ ट्रेंडी ले सकते हैं। यहां जानें पूरी रिपोर्ट -

किड्स फैशन : दिवाली के लिए किड्स वार्डरोब को रिच करने का समय आ गया है।
जूनियर्स के फैशन में ट्रेंडी फैक्टर हमेशा होता है, लेकिन फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल टच भी इसमें जुड़ जाता है।

कुर्ता-पाजामा-वेस्टकोट

ब्वॉयज के लिए आपके पास कुर्ता-पाजाम और वेस्टकोट में कई विकल्प मिलेंगे। कुर्ते प्लेन ही पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन पाजाम की फिटिंग को लेकर इन दिनों काफी प्रयोग किए जा रहे हैं। हालांकि बच्चों के लिए परिधान चुनते समय आपको उनके कम्फर्ट का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इस लुक के लिए आप प्रॉपर फिटिंग में कुर्ता पाजामा और वेस्टकोट को चुन सकते हैं। दिवाली पर ब्वॉयज में एथनिक वियर का ही सबसे ज्यादा चलन है। आप वेस्टकोट का रंग वाइब्रेंट रख सकते हैं और कुर्ते का फेब्रिक कॉटन या फिर लिनन रख सकते हैं। इसके साथ जूतियां या लैटर चप्पल को मैच करवाएं।

सेमी स्टिच्ड लहंगा

पर्पल, वाइन, ब्लैक और ब्लू... येे रंग ऐसे हैं, जो गल्र्स वियर में इस सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही इन दिनों सेमी स्टिच्ड लहंगा का भी चलन है, जो गल्र्स को स्टाइल और कम्फर्ट दोनों ही देता है। इसके अलावा वे वन पीस ड्रेस और लॉन्ग मैक्सी को भी चुन सकती हैं। ऐसे परिधान भी पसंद किए जा रहे हैं, जो आगामी वेडिंग सीजन तक उनके काम आएं।

गल्र्स में सबसे ज्यादा गाउन, सलवार सूट, लहंगा-चोली और ड्रेस का चलन है। इसमें रंग और वर्क आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं।

Story Loader