
Karwa chauth fashion
ट्रेंड अलर्ट : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के इन लुक्स से जानिए कि कैसे निखारें अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स।
यदि आप सोच रही हैं कि करवा चौथ पर लाल रंग के अलावा कुछ और नहीं पहना जा सकता तो आपको इन तस्वीरों को देखने की जरूरत है। ऐसा स्टाइल आप भी चुन सकती हैं।
साथ ही इस दिन यदि आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो आपके पास अनारकली सूट, जैकेट स्टाइल लाचा, लहंगा और ट्रेडिशनल गाउन पहनने का विकल्प भी है।
कुर्ता और प्लाजो
वाइट कुर्ता और प्लाजो भी आपको खास लुक दे सकता है। प्लाजो पर फ्लोरल डिजाइन आपके स्टाइल को और बढ़ाएगी। यदि आप करवा चौथ पर ट्रेडिशनल भी दिखना चाहती हैं तो लंबे रेड या ऑरेन्ज दुपट्टे का इस्तेमाल करें और हाथों में काफी चूडिय़ां पहनें। ज्वैलरी का इस्तेमाल करें। बड़े आकार के इयररिंग्स पहने जा सकते हैं।
स्लिम और स्टाइलिश नजर आने के लिए जॉर्जेट या शिफॉन की किसी भी कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस या हॉल्टर नेक वाला डिजाइनर ब्लाउज पहना जा सकता है। रेड कलर का इस्तेमाल चूड़ी, बिन्दी और नेलपेंट भी लगाया जा सकता है।
डिजाइनर साड़ी
आप इस दिन वर्क वाली कोई भी पसंदीदा साड़ी पहन सकती हैं। आपको उसे सही एक्सेसरीज से मैच कराएं। आप ट्रेडिशनल साड़ी पसंद नहीं करतीं तो धोती साड़ी, साड़ी लहंगा, जैकेट स्टाइल लुक या डबल पल्लू स्टाइल साड़ी भी इन दिनों बाजार में है। अगर खुले बाल पसंद हैं तो बालों में पफ के साथ कर्ल करके खुला छोड़ सकतीं हैं।
करवा चौथ पर ऐसे दिखें खास
क रवा चौथ सुहागिनों का त्योहार है और इस दिन आप ब्राइडल मेकअप कर अपने आपको ट्रेडिशनल दिखा सकती हैं। जानते हैं इस दिन के खास मेकअप के टिप्स-
चेहरे को साफ करें और त्वचा के रंग के हिसाब से इस पर सही फाउंडेशन लगाएं।
पलकों पर हल्का सुनहरा शैडो लगाएं। आंखों को सुंदर दिखाने के लिए काले रंग का आईलाइनर पतला करके लगाएं। इस पर मस्कारा भी लगाएं।
आउटफिट के साथ मैच करने वाली बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करें। अपनी पसंद के अनुसार सिंदूर लगाएं।
आप चाहें तो एक छोटी नथ या मांग टीका भी लगा सकती हैं। आउटफिट से मिलते-जुलते रंग की ही चूडियां पहनें।
इन दिनों लाख की चूडिय़ां प्रचलन में हैं। कांच की चूडिय़ां भी पहनी जा सकती हैं।
हेयर स्टाइल के लिए आप चोटी या जूड़ा भी बना सकती हैं। आप इन्हें खुले भी रख सकती हैं। इनमें फूल या गजरा भी लगाया जा सकता है।
नेल आर्ट भी कीजिए। लाल नेल पेंट सबसे अच्छा रहेगा।
Published on:
08 Oct 2017 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
