11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wedding Fashion Tips: विंटर वेडिंग में कुछ इस तरह करें स्टाइलिश जैकेट को कैरी, लुक में जोड़ेगा ग्लैमरस का तड़का

Wedding Fashion Tips: सर्दियों की शादी में कुछ इस तरह से कैरी करें अपने लुक को, जिससे आप फैशनेबल भी दिखें और ठंड भी न लगें। जानें वेडिंग फैशन टिप्स।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

MEGHA ROY

Nov 20, 2024

Wedding Fashion Tips

Wedding Fashion Tips

Wedding Fashion Tips: सर्दियां बढ़ती जा रही हैं और ऊपर से शादियां। ऐसे में लुक्स की टेंशन तो होती है। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे फैशन टिप्स, जिसमें डिजाइनर जैकेट के बारे में बताया है, जो ठंड और लुक दोनों का बैलेंस बनाए रखेंगे।

फ्लोरल जैकेट

यह वेस्टरन डिजाइन क्लासी फ्लोरल जैकेट आपके लुक को यूनिक और स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकता है। यह फ्लोरल वर्क डिजाइनर जैकेट आपके किसी भी सिंपल ड्रेस को काफी फैशनेबल बना देगा, जिससे सबकी नजरें थमी-थमी रह जाएंगी।

लॉन्ग फ्रॉक डिजाइन जैकेट

अगर आपकी हाइट अच्छी है, तो आप इस लॉन्ग फ्रॉक जैकेट को कैरी कर सकती हैं, जो आपके लुक को अच्छे से डिफाइन करेगा और स्टाइलिश भी दिखाएगा। यह जैकेट आप किसी इंडोवेस्टर्न एथनिक कपड़ों के साथ पहन सकती हैं, या फिर साड़ी के साथ भी यह बेहतरीन लगेंगी ।

इसे भी पढ़ें- Wedding Fashion Style Guide: बनारसी सिल्क लहंगा में शादी के हर जश्न में दिखें एलिगेंट, स्टाइलिश और परंपरागत

मिरर वर्क डिजाइन जैकेट

यह जैकेट काफी बॉस लेडी लुक देगा, जो पार्टी के लिए बेहद शानदार चॉइस हो सकता है। इसे आप क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं, या फिर साड़ी के साथ। यह दोनों के लिए परफेक्ट है। मिरर वर्क रात में काफी अच्छे से चमकते हैं।

पर्ल वर्क डिजाइन ब्लाउज

स्टाइलिश दिखने वाली यह पर्ल जैकेट आप कई कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। यह लुक एंगेजमेंट या फिर रिसेप्शन पार्टी के लिए उपयुक्त है। यह वेस्टर्न और इंडियन कपड़ों दोनों के साथ मैच करेगा।

इसे भी पढ़ें- Wedding Blouse Design Ideas: सर्दियों की शादियों के लिए शानदार ब्लाउज डिजाइन आइडिया, जो आपको और फैशनेबल बना देंगे

ब्लेजर डिजाइन

अगर आप वेडिंग में बोल्ड और क्लासी लुक चाहती हैं, तो यह ब्लेजर लुक आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, जो आपको शानदार लुक देगा।

प्रिंटेड जैकेट

अगर आप स्टाइलिश और प्यारी लगना चाहती हैं, तो यह एलिगेंट लुक देगा। आप इस प्रिंटेड जैकेट को साड़ी या बेस्टियन लेंगेस के साथ कैरी कर सकती हैं, जो बेहतरीन नजर आएंगे।

वी नेक प्रिंटेड फ्लोरल जैकेट

यह जैकेट खासतौर पर लंबी हाइट और ब्रॉड कंधों वाली महिलाओं के लिए शानदार रहेगा। यह आपके नेक एरिया को आकर्षक तरीके से हाइलाइट करेगा और एलिगेंट लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Winter Fashion Hacks: ओवरलेयर कपड़ों से बचने के शानदार हैक्स जो लुक को दिखाएंगे फैशनेबल और झकास