24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंटर ट्रैंड : स्टाइलिश वाइब्रेंट वुलन कुर्ती

ट्रेंड अलर्ट : केजुअल वियर से आगे बढक़र अब फैशन स्टेटमेंट बनीं ऊनी कुर्तियां

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 26, 2017

Woolen Kurties

Woolen Kurties

ट्रेंड अलर्ट : केजुअल वियर से आगे बढक़र अब फैशन स्टेटमेंट बनीं ऊनी कुर्तियां

सर्दियां आते ही फैशन में बड़ा बदलाव आता है। क्या आप इस बदलाव के लिए तैयार हैं। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं इस बार विंटर्स में क्या इन रहने वाला है। यदि आपको सर्दियों में अलग से जैकेट, कोट या स्वेटर पहनना पसंद नहीं तो आपके लिए वुलन कुर्ती अच्छा विकल्प है। इनमें इतने स्टाइल, कलर्स, कट्स और डिजाइन उपलब्ध हैं कि ये हर उम्र की महिलाओं को पसंद आ रही हैं।

रेड कोट कॉलर

वुलन कुर्तियों की नेकलाइन पर काफी प्रयोग हो रहे हैं। इन दिनों ऐसी लॉन्ग वुलन कुर्तियों का भी चलन है जिनमें कोट या क्लेरिकल कॉलर हो और जिनकी लंबाई घुटनों तक हो। ये आपको जैकेट या ओवरकोट जैसा लुक देती हैं और इन्हें संभालना मुश्किल नहीं होता। इसमें भी वाइब्रेंट रंग ही सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जैसे कि लाल। ऐसी कु र्तियां भी चलन में हैं जो जैकेट स्टाइल की हों। इनमें अपसाइड डाउन बटन होते हैं, जो आपको लॉन्ग जैकेट का अहसास करवा सकते हैं व पार्टी लुक देते हैं।

लाइनिंग इल्यूजन

वुलन कुर्तियों पर लाइनिंग इल्यूजन बहुत पसंद किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आप लंबाई या वजन को बैलेंस करने के लिए भी कर सकती हैं। इसकी कॉलर आप स्टैंड या चाइनीज स्टाइल में रख सकती हैं। इसमें नीला रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इनके साथ आप वूलन लैगिंग्स को पहन सकती हैं। इन दिनों वुलन कुर्तियों में पैचवर्क भी चलन में है। साथ ही इसमें टेल कट, अप्स एंड डाउन, ए—लाइन और फ्र ॉक स्टाइल भी मौजूद हैं। इनमें अब आगे व पीछे अलग-अलग रंग वाला स्टाइल भी चलन में है।

ब्राइट निटेड लुक

निटेड लुक वाली वाइब्रेंट मल्टीकलर कुर्तियां भी इन दिनों चलन में हैं। इनकी खासियत यह है कि वुलन फैब्रिक होने के बावजूद ये देखने में ज्यादा मोटी नहीं लगतीं। इसलिए इनके साथ आप लैगिंग्स, प्लाजो या डेनिम भी पहन सकती हैं। आप इनके साथ इनर पहन सकती हैं और स्टॉल या स्कार्फ के साथ अपने लुक को और शानदार दिखा सकती हैं। आप वुलन कुर्ती को वेस्टर्न टच देकर शानदार दिख सकती हैं। इसकी लेंथ को असिमैट्रिक रखा जा सकता है और इस पर साइड कट भी रखे जा सकते हैं। रंगों के कॉम्बिनेशन से आप इस परिधान को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य