12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा रेफर

गाजीपुर-बहुआ रोड पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

फतेहपुर/ मनीष पाल: जिले के गाजीपुर-बहुआ रोड पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें साले की मौत हो गई। जीजा की हालत नाजुक है।


गाजीपुर थाना के पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय वीर सिंह पुत्र शिवबरन अपने जीजा 25 वर्षीय बबलू निवासी बिजौली थाना गाजीपुर के साथ शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहम्मदपुर कटरा से वापस पहाड़पुर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर मोड़ के पास ही एक ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाजुक हालत में बबलू को कानपुर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल को डाक्टर ने कानपुर रेफर किया है।