
Fatehpur: नाबालिग दलित किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, नाले में फेंक भागे, पुलिस जांच में जुटी
Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी। वापसी पर जान पहचान के दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। जो धोखे से जंगल की तरफ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को गांव के बाहर नाले में फेंक गए। किशोरी के घर न पहुंचने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। तो वह नाले में पड़ी मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। घटना चांदपुर थाना क्षेत्र की है।
14 वर्षीय दलित किशोरी शौच क्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। वापसी पर गांव का ही रहने वाला जगदीश और सोम कुमार निवासी थाना सजेती कानपुर नगर ने घर छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी पर बैठा लिया और जंगल ले गया। दुष्कर्म करने के बाद उसे नाले में फेंक दिया। परिजनों की खोज में किशोरी गांव के बाहर नाले में मिली। जिसने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। पीड़िता कक्षा 8 में पड़ती है।
क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?
घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना चांदपुर थाना क्षेत्र की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
Published on:
16 Nov 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allफतेहपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
