
Holi celebration 2023: आज होली के पर्व की शुरुआत हो चुकी है, यह पर्व पांच दिन में यानी रंग पंचमी के साथ संपन्न होगा। आज मंगलवार 7 मार्च को होलिका दहन से इस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। वहीं कल 8 मार्च बुधवार को धुलेंडी या धुलेटी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व रंग और गुलाल से खेलने का दिन माना गया है। इसीलिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार एक शुभ रंग माना गया है। ऐसे में यदि आप होली खेलने जा रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार रंग लेकर होली की शुरुआत करें। माना जाता है कि होली खेलने की शुरुआत अपनी राशि के अनुसार माने गए रंग के साथ की जाए तो बेहद शुभ होती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आपकी राशि के अनुसार किस रंग से कर सकते हैं होली खेलने की शुरुआत...
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल का शासन होता है और मंगल का रंग लाल होता है। इसीलिए होली पर इन दोनों राशियों के लोगों को लाल रंग की गुलाल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही ये लोग नारंगी या गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
वृष और तुला राशि
अगर आपकी राशि वृषभ या तुला है, तो आपके लिए सफेद या गुलाबी रंग सबसे शुभ रहेगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इसे शांति प्रिय ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के लोग गुलाबी और सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। आप चाहें तो सफेद की जगह चमकीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं।
कन्या और मिथुन राशि
कन्या और मिथुन राशि के लोगों के लिए हरे रंग को शुभ माना गया है। इन दोनों राशियों के स्वामी बुध देव हैं। इस ग्रह की राशियों के लिए हरे रंग को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यदि इन राशियों के लोग हरे रंग का इस्तेमाल कर होली खेलें तो इनके जीवन में खुशियां और खुशहाली दोनों आते हैं। इसके साथ ही ये लोग नारंगी और पीले रंग के साथ भी होली खेल सकते हैं।
मकर और कुंभ राशि
न्याय के देवता शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। काला और नीला इनका शुभ रंग माना गया है। इसीलिए होली के दिन आप काले, नीले या बैंगनी रंग से होली खेलें तो शुभ रहेगा।
धनु और मीन राशि
देव गुरु बृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना गया है। इन राशियों का संबंध भगवान विष्णु से है। भगवान विष्णु को पीला और केसरिया रंग बहुत पसंद है। इसीलिए होली के दिन धनु और मीन राशि के लोगों को इन दोनों रंगों के साथ होली खेली जा सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए सफेद रंग को शुभ माना गया है। इसीलिए इस राशि के लोगों को सफेद या चमकीले रंग के साथ होली खेलना चाहिए।
सिंह राशि
ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं। इन राशि के लोग आक्रामक रवैये के माने जाते हैं। इस राशि के लोगों के लिए लाल, नारंगी और पीला रंग शुभ माना जाता है। इसीलिए इस राशि के लोग इन तीनों में से किसी भी रंग या तीनों रंगों से होली खेल सकते हैं।
Updated on:
07 Mar 2023 01:34 pm
Published on:
07 Mar 2023 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
