नवंबर 2019 का महीना ढेर सारे बड़े-बड़े त्यौहारों से भरपूर था। लेकिन अब साल 2019 का आखिरी महीना दिसंबर रविवार से प्रारंभ होगा। दिसंबर भी कई महत्वपूर्ण त्यौहारों की सौगात लेकर आया है। हिन्दी कैलेंडर के 9 वें महीने को मार्गशीर्ष कहा जाता है जो मुख्य रूप से नवंबर या दिसंबर माह में आता है। मार्गशीर्ष के महीने में भगवान श्री विष्णु जी की विशेष रूप से पूजा आराधना के लिए जाना जाता है। मार्गशीर्ष का महीना 12 दिसंबर 2019 दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ खत्म होगा और 13 दिसंबर से पौष का महीना आरंभ हो जायेगा। हिन्दू धर्म पंचांग के अनुसार पौष माह में केवल मासिक व्रत और उपवास ही किये जाते हैं। जानें साल के इस अंतिम दिसंबर माह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्यौहार मनाएं जाएंगे।