अगर चाहते हैं कि धन की देवी माता महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे तो, किसी भी शुक्रवार के दिन रात में 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच में इस महालक्ष्मी स्त्रोत से करें विशेष यज्ञ। यज्ञ से पूर्व विधिवत माता महालक्ष्मी का आवाहन पूजन करें। पूजन के बाद एक बार इस स्त्रोत का पाठ करके ही एक-एक स्त्रोत मंत्र से 3-3 आहुति यज्ञ में गाय के घी में कमल गट्टे मिलाकर देना है। कुछ ही दिनों में माता महालक्ष्मी की कृपा दिखाई देने लगेगी।