अक्सर हम सुनते हैं कि कुछ व्यक्ति के शरीर में देवी या देवता आते हैं। देवी या देवता इस व्यक्ति के शरीर के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं। इसका मतलब यह है कि आप किसी संवेदनशील व्यक्ति को माध्यम बनाकर आत्मा से बात कर सकते हैं। वहीं कुछ तांत्रिक कांसे का थाल, मिट्टी की हांडी, कांच के गिलास, आइने, तो कुछ मोमबती, दीपक, तेल और अनाज के ऊपर आत्माओं को बुलाने का दावा भी करते हैं।