कुछ विशेष परिस्थिति में विशेष कार्य सिद्धि, कामना पूर्ति के लिए विशिष्ठ तंत्र मंत्रों का जप, हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र या किसी अन्य मंत्र का जप विधि-विधान से करना टोना कहलाता है। किसी यंत्र अथवा वस्तु को अभिमंत्रित करके अपने पास रखना भी टोना का ही एक रूप है। टोना, टोटके का ही जटिल रूप है जो किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए पूरे विधि-विधान से किया जाता है। टोना के लिए समय, मुहूर्त, स्थान आदि सब कुछ पहले से ही निर्धारित किया जाता है।